Menu
blogid : 9626 postid : 1280722

आतँकवाद दुश्मन हमारा ,कर दें उसका काम तमाम

Zindagi Zindagi
Zindagi Zindagi
  • 319 Posts
  • 2418 Comments

सर्जिकल स्ट्राईक पर आज ,अब जोशीला है आवाम
है आलोचना करते कई ,बात यह तो हो गई आम
…..
है राजनीति करते अनेक ,सिपाहियों के बलिदान पर
बहाया है खून वीरों ने ,यह घर में करते आराम
…..
सीमा पर जाबाज़ सिपाही,है लड़ने को सब तैयार
जान की बाजी लगाते वो ,हम सब करें उनको प्रणाम
….
मानवता का दुश्मन है वह ,मारते वह निर्दोषों को
आतँकवाद दुश्मन हमारा ,कर दें उसका काम तमाम
….
बहुत खेली खून की होली ,अब पाठ उन्हें है पढाना
है साथ दे रहे जो उनका ,देते उनको अब पैगाम

रेखा जोशी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply