Menu
blogid : 9626 postid : 866811

उम्मीद की इक आस

Zindagi Zindagi
Zindagi Zindagi
  • 319 Posts
  • 2418 Comments

क्षितिज के उस पार
आस लिए सूरज की
देख रहे वो बच्चे
कुछ अर्द्धनग्न
कुछ मैले कुचैले कपड़ों में
लिपटे हुए
टकटकी बांधे
निहार रहे शून्य में
एक आस लिए
कभी तो मुस्कुराये गी
धूप वहाँ पर
कभी तो आयेगी
रोशनी वहाँ पर
कभी तो जगमगाएँ गी
वह काली दीवारें
कभी तो खिलें गे
उम्मीदों के कमल
चहकेगें वहाँ पर
सुन्दर रंग बिरंगे
पँछी
हसें गे तब वह भी
सुन कर लोरियाँ
ख्वाबो के महल में
माँ की
ढेर सारी ख्वाहिशें लिये
मन में
सो गये वह मन में
उम्मीद की इक
आस लिए
.
रेखा जोशी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply