Menu
blogid : 9626 postid : 774581

धड़कता दिल कांपते हाथ

Zindagi Zindagi
Zindagi Zindagi
  • 319 Posts
  • 2418 Comments

काली अँधेरी रात
छूटा साये का भी साथ
धड़कता दिल कांपते हाथ
….
लगता क्यों
न जाने
कोई है मेरे साथ
चल रहा संग मेरे
जगाता दिल में मेरे
इक आस
रख कर हिम्मत
बढ़ता चल न डर
झाँक दिल में अपने
थरथराती लौ दिये की
दिखा रही राह
स्याह अँधेरे में
लेकिन
फिर भी रहा मेरा
धड़कता दिल कांपते हाथ
….
भीतर ही भीतर
हो रही उजागर
राह मंज़िल की
थामे अपनी साँसे
नहीं दी बुझने
वह थरथराती लौ
रखती रही पग अपने
संभल संभल कर
लेकिन
फिर भी रहा मेरा
धड़कता दिल कांपते हाथ
….
रेखा जोशी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply