Menu
blogid : 9626 postid : 763394

हूँ मै बहती नदिया

Zindagi Zindagi
Zindagi Zindagi
  • 319 Posts
  • 2418 Comments

लहरें गुनगुनाती
किनारों के बीच
हूँ मै बहती नदिया
..
गोद में मेरी
खेलती मछलियाँ
बह रही निरंतर
मौन नीरव घाटियों में
झंकृत स्वर मेरे
मधुर धुन पर
लहरे गुनगुनाती
किनारों के बीच
हूँ मै बहती नदिया
.
सीने में उमंग
नवयौवना सी
लहराती
अठखेलियां करती
बलखाती धारा मेरी
मचलती
लहरें गुनगुनाती
किनारों के बीच
हूँ मै बहती नदिया
..
रेखा जोशी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply