Menu
blogid : 9626 postid : 708243

महकेगे फिर से शाखाओं पर रंग बिरंगे फूल

Zindagi Zindagi
Zindagi Zindagi
  • 319 Posts
  • 2418 Comments

झूम रहे
पेड़ों की
शाखाओं पर
रंग बिरंगे फूल
…………
हौले हौले
बह रही
संगीतमय लहर
दे रही हिलोरे
मदमस्त पवन
गा रहे गीत
शाखाओं पर
रंग बिरंगे फूल
……………
मुस्कुराते हुए
खिलखिला रहे है
शाखाओं पर
रंग बिरंगे फूल
………………..
खिल कर बिखरना
नियति है इनकी
बिखरने दो इन्हे
धरा के आँचल में
सृजन होगा
महकेगे फिर से
शाखाओं पर
रंग बिरंगे फूल

रेखा जोशी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply